More
    Homeराजस्थानअलवरदिवाकरी में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई सौगात

    दिवाकरी में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई सौगात

    स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार हेतु PHC का शिलान्यास, 50 हजार लोगों को मिलेगा लाभ

    अलवर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने शुक्रवार को दिवाकरी में करीब 1.60 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) भवन का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं से नींव में शिला रखवाकर एक प्रेरणादायक पहल भी प्रस्तुत की।

    राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बजट में ग्राम पंचायत दिवाकरी के सब सेंटर को PHC में क्रमोन्नत करने का निर्णय क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इसी वर्ष भवन तैयार कर इसे शुरू कर दिया जाएगा, जिससे स्थानीय सहित आसपास के 50 हजार से अधिक ग्रामीणों को निःशुल्क जांच, दवा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।

    उन्होंने बताया कि केंद्रीय वन मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेन्द्र यादव के नेतृत्व में जिले में विकास कार्यों को गति दी जा रही है और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना प्राथमिकता में है।

    अलवर में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार
    राज्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार चिकित्सा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। शिवाजी पार्क PHC को CHC में और रूपबास सब सेंटर को PHC में क्रमोन्नत किया गया है। साथ ही शिशु वार्ड को शिशु अस्पताल का दर्जा दिया गया है, जिसका कार्य शीघ्र शुरू होगा।

    उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 650 बेड की क्षमता को बढ़ाकर 750 बेड किया गया है। इसके अलावा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की जांच के लिए FNAC केंद्र शुरू किया गया है तथा करीब 50 करोड़ रुपए की लागत से कैंसर जांच सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

    450 दवाएं और 40 प्रकार की जांच निःशुल्क
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. योगेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि PHC भवन सितंबर माह तक तैयार कर लिया जाएगा। यहां लगभग 450 प्रकार की दवाइयां और 40 प्रकार की जांचें निःशुल्क उपलब्ध होंगी। साथ ही केंद्र में 6 बेड और चिकित्सक की सुविधा भी रहेगी।

    कार्यक्रम के दौरान परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर सरस डेयरी चैयरमैन नितिन सांगवान, जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, पूर्व महापौर घनश्याम गुर्जर, सीएमएचओ डॉ. योगेन्द्र कुमार शर्मा, एनआरएचएम के अधिशासी अभियन्ता शिवराम जाटव, सतीश यादव, जितेन्द्र राठौड, महेश निहालवानी, पं. जलेसिंह, नरेश गोयल, पवन जैन, सुदेश खाम्बरा, सीताराम किराड, रामचरण बोहरा, डूंगरसिंह, विष्णु शर्मा, रमेश जाटव, राजेश तिवाडी, ओमप्रकाश शर्मा, मनोज शर्मा, श्रीमती सरिताराज बोद्ध, जगदीश शर्मा, बलबीर चौधरी, कुन्दनलाल जाटव सहित प्रबुद्ध व्यक्ति एवं बडी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here