More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्थापना दिवस प्रदर्शनी में आधुनिक तकनीकों का किया...

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्थापना दिवस प्रदर्शनी में आधुनिक तकनीकों का किया अवलोकन

    भोपाल : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को भोपाल में आयोजित तीन दिवसीय उद्यानिकी एवं कृषि प्रदर्शनी में जैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड ने आधुनिक उद्यानिकी एवं कृषि तकनीकों एवं उत्पादों का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्टॉल पर ऑटोमेशन, ड्रिप इरिगेशन, पीवीसी उत्पाद, हाईटेक टिश्यू कल्चर पौधे तथा विभिन्न बागवानी फसलों की उन्नत पौध प्रदर्शित सामग्री का अवलोकन किया।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव को विशेष रूप से लहसुन कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग, टिश्यू कल्चर केले, आम एवं मौसंबी की उन्नत पौध सामग्री तथा हरदा-नर्मदापुरम क्षेत्र में बागवानी विस्तार की योजनाओं से अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लहसुन कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग की सराहना की इससे किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों का लाभ पहुंचाने में मदद मिलेगी।

    कंपनी के स्टेट हेड वी. वी. डांगरिकर ने अतिथियों को मध्य प्रदेश में कंपनी द्वारा किए जा रहे कृषि एवं उद्यानिकी विकास कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में पंकज जायसवाल, एग्रोनॉमिस्ट अजहर जैदी, इंजीनियर प्रांजु सूर्यवंशी एवं शुभम गोयल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here