More
    Homeराजस्थानजयपुरमुद्दों से भागना भाजपा की ट्रेडमार्क पॉलिसी: जूली का राठौड़ पर हमला

    मुद्दों से भागना भाजपा की ट्रेडमार्क पॉलिसी: जूली का राठौड़ पर हमला

    जयपुर में मुद्दों पर घिरी भाजपा, जूली बोले—कमी नहीं तो कीमतें क्यों बढ़ा रही सरकार

    जयपुर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा विपक्ष की कार्यशैली पर की गई टिप्पणी को तथ्यों से परे बताते हुए तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश का विपक्ष अपना काम बखूबी कर रहा है, लेकिन सत्ता पक्ष ही मुद्दों से भाग रहा है।

    जूली ने सवाल उठाया कि यदि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को ही बोलने से रोका जाएगा, तो सार्थक चर्चा और बहस कैसे संभव हो पाएगी।

    संसद गतिरोध पर जेटली-सुषमा के बयान की दिलाई याद

    संसद में होने वाले हंगामे को लेकर जूली ने भाजपा नेताओं को उनके ही पुराने बयानों की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अरुण जेटली ने संसद में गतिरोध को लोकतंत्र के पक्ष में बताया था, जबकि सुषमा स्वराज ने भी संसद न चलने देने को लोकतंत्र का एक रूप माना था।

    उन्होंने मदन राठौड़ को सलाह दी कि कांग्रेस पर आरोप लगाने से पहले अपने नेताओं के विचारों को समझें और तथ्यों की जांच करें।

    कमी नहीं तो कीमतें क्यों बढ़ रही हैं?

    भाजपा द्वारा आवश्यक वस्तुओं की कमी नहीं होने के दावे पर सवाल उठाते हुए जूली ने कहा कि उसी समय प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में ₹2.09 से ₹2.35 प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा हाल ही में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ाए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि यदि हालात सामान्य हैं तो कीमतों में बढ़ोतरी क्यों की जा रही है। उन्होंने आशंका जताई कि आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़ सकते हैं।

    सरकार पर हकीकत से मुंह मोड़ने का आरोप

    नेता प्रतिपक्ष जूली ने कहा कि समस्या को स्वीकार करना ही समाधान की दिशा में पहला कदम होता है, लेकिन सरकार वास्तविकता से मुंह मोड़ रही है।

    उन्होंने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में चल रहे युद्ध के कारण आवश्यक वस्तुओं की कमी की आशंका हो सकती है, लेकिन सरकार इसे स्वीकार नहीं कर रही। जूली ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा की आदत शुतुरमुर्ग की तरह समस्या से आंखें मूंद लेने की है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि चाहे कोरोना काल हो या वर्तमान परिस्थितियां, भाजपा सरकार हमेशा सच्चाई से मुंह मोड़कर जनता को भ्रमित करने का काम करती रही है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here