किशनगढ़बास में कर्मचारी संघ की नई टीम घोषित, विभिन्न पदों पर हुई नियुक्तियां
किशनगढ़बास। राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर यादव ने वर्ष 2026 के लिए नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। इस घोषणा के साथ ही संगठन में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
घोषित कार्यकारिणी में मुख्य सलाहकार के रूप में टीलसिंह महेचा (बाड़मेर) और नरेन्द्रसिंह राठौड़ (चूरू) को नियुक्त किया गया है, जबकि सलाहकार पद पर सीताराम पासवान (गंगानगर), यशवन्त मीणा (अलवर) एवं रूस्तम खान (जालौर) को जिम्मेदारी दी गई है।
संगठन के सभाध्यक्ष पद पर शम्भूसिंह राठौड़ (अजमेर), महामंत्री के रूप में सुरेश तोबाड़िया (जयपुर) और कोषाध्यक्ष के रूप में विशाल गुप्ता (खैरथल-तिजारा) को नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेश गिरी (प्रतापगढ़), डूगरसिंह (नागौर), परमेश्वरसिंह (झुंझुनूं), दीपक भाटिया (झालावाड़), मनीष शर्मा (बीकानेर), अनिल कुमार सक्सेना (जोधपुर), निर्मल कुमार सोनी (चूरू) और नरेन्द्र पौराणिक (बारां) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उपाध्यक्ष पद पर लोकेश सिंह राठौड़ (चित्तौड़गढ़), चन्दन पंचौली (बूंदी), सुरेन्द्रसिंह चूण्डावत (उदयपुर), यशपालसिंह चौहान (बांसवाड़ा), राकेश पाराशर (जयपुर), अर्जुन यादव (राजस्व मण्डल) और मनीष जैन (अलवर) को नियुक्त किया गया है।
संयुक्त महामंत्री के रूप में विनीत जैन (झालावाड़) को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं संयुक्त मंत्री पद पर अनुपमसिंह (ब्यावर), महाबीर ओझा (बीकानेर), विशाल गुप्ता (खैरथल-तिजारा), अशोक कुमार विश्नोई (जालौर), कृष्णअवतार (कोटा) और अजयकुमार गुर्जर (राजस्व मण्डल) को नियुक्त किया गया है।
अन्य प्रमुख पदों में कोषाध्यक्ष (अतिरिक्त) के रूप में विनोद सैन (खैरथल-तिजारा), सहायक कोषाध्यक्ष पद पर शीशराम यादव (कोटपूतली-बहरोड़), जयदीपसिंह (सीकर), ऋषि शर्मा (धौलपुर), सम्राटसिंह (भरतपुर) और महेन्द्रसिंह (राजसमंद) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके साथ ही संगठन मंत्री, विधि मंत्री, खेलकूद एवं सांस्कृतिक मंत्री, प्रचार मंत्री (मीडिया प्रभारी), कार्यालय मंत्री सहित विभिन्न पदों पर भी प्रदेशभर से सदस्यों को शामिल किया गया है।
प्रदेश महिला मंत्री पद पर मधुकंवर राठौड़, सीमा पंकज, पुष्पादेवी, संतोष त्रिपाठी, प्रियंका शर्मा और सुशीला चौधरी को जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अतिरिक्त विशिष्ट आमंत्रित सदस्य एवं कार्यकारिणी सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है, जिससे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास किया गया है।
संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि नई कार्यकारिणी कर्मचारी हितों की रक्षा के साथ-साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेगी।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

