बडौदा मेव क्षेत्र में हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान
अलवर। जिले के बडौदा मेव थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार मृतक अनिल अपने मामा के बेटे और ताऊ के बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी नानी से मिलने ग्राम तसी जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर गिर पड़े।
हादसे में अनिल को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुनील सहित एक अन्य युवक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
बताया जा रहा है कि मृतक राज भट्टा भीमनगर का निवासी था। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच कर रही है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


