More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में शिक्षण अवसरों की शुरुआत, गेस्ट फैकल्टी भर्ती के लिए आवेदन...

    अलवर में शिक्षण अवसरों की शुरुआत, गेस्ट फैकल्टी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

    टहला विद्यालय में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, गेस्ट फैकल्टी भर्ती के विभिन्न विषयों में निकले पद

    अलवर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित राजकीय देवनारायण बालिका आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए गेस्ट फैकल्टी के पदों पर अस्थायी नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक 26 मार्च 2026 तक विद्यालय में अपने आवेदन जमा करा सकते हैं।

    विद्यालय के प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह ने बताया कि विद्या संबल योजना के तहत कुल 15 पदों पर गेस्ट फैकल्टी नियुक्त की जाएगी। इसमें सेवानिवृत्त शिक्षक एवं निजी अभ्यर्थी दोनों आवेदन कर सकते हैं। सेवानिवृत्त शिक्षकों के लिए अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष निर्धारित की गई है।

    उन्होंने बताया कि गेस्ट फैकल्टी का चयन विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाएगा तथा नियमित नियुक्ति होने पर यह कार्यावधि स्वतः समाप्त मानी जाएगी।

    पद एवं योग्यता विवरण:

    व्याख्याता स्तर पर हिंदी, अंग्रेजी, गणित, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान के कुल 6 पद निर्धारित किए गए हैं। वरिष्ठ अध्यापक स्तर पर सामाजिक विज्ञान एवं संस्कृत के 2 पद हैं।

    अध्यापक लेवल-2 के तहत हिंदी, अंग्रेजी एवं गणित विषयों के 3 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त प्रयोगशाला सहायक के रूप में भौतिक, रसायन एवं जीव विज्ञान के 3 पद तथा शारीरिक शिक्षा शिक्षक लेवल-2 का 1 पद शामिल है।

    सभी पदों के लिए योग्यता राजस्थान शिक्षा (राज्य एवं अधीनस्थ) सेवा नियम-2021 एवं राजस्थान पंचायती राज नियम-1996 के अनुसार निर्धारित की गई है।

    अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विद्यालय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here