More
    Homeराजस्थानअलवरनिर्माणाधीन मकान में हादसा, मजदूर गंभीर घायल

    निर्माणाधीन मकान में हादसा, मजदूर गंभीर घायल

    सीकरी में काम के दौरान हादसा | आठ फीट गिरने से हालत नाजुक

    अलवर। जिले के सीकरी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे एक मजदूर के गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    जानकारी के अनुसार घायल मजदूर ओमप्रकाश रोजाना की तरह दिहाड़ी मजदूरी करने के लिए साइट पर पहुंचा था। काम के दौरान वह छज्जे पर जमा पानी निकालने के लिए लकड़ी के बने पैड़े पर चढ़ा हुआ था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह करीब आठ फीट नीचे जमीन पर गिर पड़ा।

    गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई, वहीं उसकी आठ पसलियां भी टूट गईं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने तुरंत घायल को सीकरी अस्पताल पहुंचाया।

    यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल अलवर के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल मजदूर की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here