More
    Homeराजस्थानअलवरहोमगार्ड भर्ती परीक्षा में विवाद की चर्चा, प्रशासन ने बताया शांतिपूर्ण

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा में विवाद की चर्चा, प्रशासन ने बताया शांतिपूर्ण

    अलवर पुलिस लाइन में होमगार्ड परीक्षा शांतिपूर्ण | अभ्यर्थियों के बीच कहासुनी की बात सामने आई

    अलवर। पुलिस लाइन अलवर में चल रही होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान विवाद की चर्चा सामने आई है। हालांकि प्रशासन ने परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित बताया है।

    जानकारी के अनुसार राजगढ़ की एक छात्रा ने आरोप लगाया कि उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जिसमें थप्पड़ मारने और धक्का-मुक्की जैसी घटना शामिल है।

    वहीं मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान केवल कुछ अभ्यर्थियों के बीच हल्की कहासुनी हुई थी, जिसे तुरंत समझाइश देकर शांत कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार किसी भी अभ्यर्थी के साथ दुर्व्यवहार की पुष्टि नहीं हुई है।

    प्रशासन का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और अनुशासन के साथ संचालित की जा रही है। साथ ही सभी अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि परीक्षा निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here