More
    Homeराजस्थानजयपुरRGHS संकट और गैस समस्या पर सरकार घिरी, जूली का हमला

    RGHS संकट और गैस समस्या पर सरकार घिरी, जूली का हमला

    जयपुर में RGHS संकट पर बयान | गैस संकट पर सर्वदलीय बैठक की मांग

    जयपुर। राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रदेश की वर्तमान स्थिति को लेकर राज्य सरकार और मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश इस समय गंभीर संकट से गुजर रहा है, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं के समाधान में गंभीर नजर नहीं आ रही।

    राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) को लेकर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति अब चरमराहट से आगे बढ़कर पतन की स्थिति में पहुंच गई है। उनका आरोप है कि निजी अस्पतालों को भुगतान नहीं मिलने के कारण अब कैशलेस इलाज और दवाएं बंद हो चुकी हैं, जिससे खासकर बुजुर्ग पेंशनर्स को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि प्रदेशभर में निजी अस्पतालों और दवा विक्रेताओं के करोड़ों रुपये बकाया हैं, जिसके चलते मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले ही चेतावनी के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

    गैस संकट पर सर्वदलीय बैठक की मांग

    राज्य में बढ़ते गैस संकट को लेकर भी टीकाराम जूली ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आम जनता गैस की किल्लत से जूझ रही है और हालात चिंताजनक हो चुके हैं।

    उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि इस गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए, ताकि सभी दल मिलकर समाधान निकाल सकें।

    मुख्यमंत्री की कार्यशैली पर सवाल

    मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की व्यवस्था बिगड़ती जा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री “नॉन-रेसिडेंट” की तरह कार्य कर रहे हैं और अधिक समय दिल्ली में व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में सरकार को नेतृत्व दिखाते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए थे।

    कांग्रेस बनाम भाजपा पर भी बयान

    टीकाराम जूली ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार का हवाला देते हुए कहा कि उस समय स्वास्थ्य ढांचा मजबूत किया गया था, लेकिन वर्तमान सरकार ने उसे कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब जनता को जमीनी हकीकत समझ में आ रही है और केवल विज्ञापनों से सच्चाई छुपाई नहीं जा सकती।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here