मामूली मारपीट ने लिया उग्र रूप, महिला सहित तीन घायल, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
अलवर। बख्तल चौकी क्षेत्र के पथरोड़ा का बास में बच्चे के साथ हुई मारपीट का मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार धर्मवीर के बेटे के साथ कृष्ण नामक युवक के बेटे द्वारा मारपीट की गई, जिससे विवाद की शुरुआत हुई। जब धर्मवीर इस मामले में उलाहना देने कृष्ण के पास पहुंचा, तो वहां मौजूद करीब आधा दर्जन लोगों ने उस पर और उसके परिवार पर हमला कर दिया।
हमले में धर्मवीर की पत्नी और उसके दोनों बेटे घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


