More
    Homeराजस्थानअलवरसामूहिक विवाह सम्मेलन में तीन जोड़ों का विवाह संपन्न, समाज का सराहनीय...

    सामूहिक विवाह सम्मेलन में तीन जोड़ों का विवाह संपन्न, समाज का सराहनीय सहयोग

    रामनवमी पर ब्राह्मण छात्रावास में हुआ आयोजन, जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का हुआ विवाह

    अलवर। जिला ब्राह्मण सभा की ओर से गुरुवार को रामनवमी के अवसर पर परशुराम सर्किल के समीप स्थित ब्राह्मण छात्रावास में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में तीन जोड़ों का विवाह विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया।

    कार्यक्रम की शुरुआत ब्राह्मण छात्रावास से दुल्हनों की निकासी के साथ हुई, जो वापस छात्रावास पहुंची। इसके बाद तोरण व वरमाला कार्यक्रम आयोजित किया गया और फिर विधिवत पाणिग्रहण संस्कार सम्पन्न कराया गया। इस दौरान समाज के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे और नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया।

    सभा के जिला अध्यक्ष विशंभर दयाल वशिष्ठ ने बताया कि ब्राह्मण सभा समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। इसी क्रम में तीन गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह का संकल्प लिया गया था, जिसे रामनवमी के पावन अवसर पर सामूहिक विवाह के रूप में पूर्ण किया गया।

    उन्होंने बताया कि यह सभा का पहला प्रयास है, जिसे आगे भी प्रतिवर्ष जारी रखा जाएगा। समाज के सहयोग से तीनों जोड़ों को फ्रिज, कूलर, डबल बेड, सिलाई मशीन, अलमारी, ड्रेसिंग टेबल सहित अन्य घरेलू उपयोग की सामग्री भेंट की गई।

    कार्यक्रम में सामाजिक एकता और सहयोग की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here