More
    Homeराजस्थानजयपुरजिन गंभीर मुद्दों से भाग रही मोदी सरकार, उन्हें सड़क से संसद...

    जिन गंभीर मुद्दों से भाग रही मोदी सरकार, उन्हें सड़क से संसद तक मज़बूती से उठा रहे राहुल गांधी: टीकाराम जूली

    शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर राहुल गांधी सड़क से संसद तक लड़ रहे लड़ाई

    जयपुर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देश के करोड़ों छात्रों और युवाओं की आवाज़ को मजबूती से उठा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में देश का युवा वर्ग स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहा है और राहुल गांधी उनके अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ रहे हैं।

    कोटा से शुरू होगा छात्र संवाद अभियान

    टीकाराम जूली ने कहा कि युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से राहुल गांधी जल्द ही देशव्यापी छात्र सम्मेलनों को संबोधित करेंगे, जिसकी शुरुआत शिक्षा नगरी कोटा से प्रस्तावित है। उनके अनुसार यह संवाद कार्यक्रम युवाओं और छात्रों के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर नई दिशा देगा।

    पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर सरकार को घेरा

    नेता प्रतिपक्ष ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न परीक्षाओं से जुड़े विवादों और नीट पेपर लीक जैसे मामलों में सरकार प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इन मुद्दों पर जवाबदेही तय किए जाने की आवश्यकता है।

    आर्थिक और पर्यावरणीय मुद्दों पर भी उठाए सवाल

    टीकाराम जूली ने कहा कि राहुल गांधी ने पर्यावरण संरक्षण, जल-जंगल-जमीन से जुड़े विषयों और बड़े विकास परियोजनाओं के प्रभावों पर भी लगातार सवाल उठाए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना करते हुए दावा किया कि महंगाई और बढ़ती ईंधन कीमतों का असर आम नागरिकों, मजदूरों और मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मानना है कि छात्रों, युवाओं और आम जनता से जुड़े गंभीर मुद्दों पर सरकार को संवेदनशीलता के साथ कार्य करना चाहिए तथा पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here