गोविंदगढ़ क्षेत्र में दर्दनाक घटना, घरेलू विवाद बना मौत की वजह
गोविंदगढ़। जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के छतरपुर पहाड़ी गांव में एक महिला ने पति की कथित प्रताड़ना से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह महिला राजवती ने घर में रखी गेहूं में डालने वाली जहरीली दवा का सेवन कर लिया। बताया जा रहा है कि उसका पति मुकेश लंबे समय से शराब का आदी है और घटना के दिन भी नशे की हालत में पत्नी से पैसे मांग रहा था। पैसे नहीं देने पर उसने राजवती के साथ मारपीट की, जिससे आहत होकर महिला ने यह कदम उठा लिया।
घटना के बाद परिजन उसे तुरंत गोविंदगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे अलवर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान दोपहर करीब डेढ़ बजे महिला ने दम तोड़ दिया।
मृतका के दो बेटे और एक बेटी हैं। परिजनों के अनुसार आरोपी पति को अब तक पत्नी की मौत की जानकारी भी नहीं है और वह नशे की हालत में घर पर ही पड़ा हुआ है।
पुलिस ने जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना ने एक बार फिर घरेलू हिंसा और नशे की लत के गंभीर परिणामों को उजागर किया है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


