More
    Homeराजस्थानअलवरखेरली में नवकार रथ का श्रद्धा के साथ भव्य स्वागत

    खेरली में नवकार रथ का श्रद्धा के साथ भव्य स्वागत

    विश्व नवकार दिवस से पहले नवकार संदेश यात्रा में उमड़ा सकल जैन समाज

    खेरली। विश्व नवकार दिवस 9 अप्रैल के उपलक्ष्य में अहिंसा, शांति, सद्भाव और मैत्री का संदेश लेकर निकले नवकार कलश रथ का खेरली कस्बे में सकल जैन समाज द्वारा भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया।

    जीतो टाउन प्रतिनिधि डॉ. मनीष जैन ने बताया कि रथ श्री जैन स्थानक भवन से प्रारंभ होकर श्री पल्लीवाल जैन धर्मशाला पहुंचा, जहां श्वेताम्बर जैन समाज अध्यक्ष गंगालहरी जैन और मंत्री निर्मल जैन ने रथ की आरती एवं पुष्पार्चन कर स्वागत किया।

    इसके बाद नवकार रथ कजोड़ी मोहल्ला से होते हुए श्वेताम्बर जैन मंदिर पहुंचा, जहां श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर रथ का अभिनंदन किया।

    जीतो युवा प्रमुख रजत जैन के अनुसार रथ खेरली कस्बे के मुख्य बाजार से होते हुए दिगम्बर जैन मंदिर पहुंचा, जहां जीतो महिला विंग प्रमुख पारुल जैन और दिगम्बर जैन समाज अध्यक्ष प्रेमचंद जैन ने पूजा-अर्चना कर स्वागत किया। अंत में श्री दिगम्बर जैन धर्मशाला में जलपान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

    भारतीय जैन संघटना खेरली के अध्यक्ष नरेंद्र जैन ने बताया कि सम्पूर्ण विश्व में 9 अप्रैल को विश्व नवकार दिवस मनाया जाएगा। इसी क्रम में खेरली में भी जीतो के आह्वान पर श्री पल्लीवाल जैन धर्मशाला में 9 अप्रैल को प्रातः 8:30 बजे से 9:30 बजे तक सकल जैन समाज के तत्वावधान में नवकार महामंत्र जाप का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।

    आज के कार्यक्रम में भारतीय जैन संघटना खेरली की टीम अपने विशेष परिधान के कारण आकर्षण का केंद्र रही, जिसने आयोजन की शोभा और बढ़ा दी।

    इस अवसर पर धर्मचंद जैन, सुरेश जैन, मुकेश जैन, राजेश जैन, अजीत जैन, ऋषभ जैन, त्रिलोकचंद, रमेशचंद, दिलीप, सुनील, विकास, शीतल जैन, मुन्ना जैन, ललित, दीपक, लोकेश, विजय, विनोद, महावीर, संजय, निक्की, सचिन, मोंटू, पवन, महेश, खेमचंद, हुकमचंद, टीना, कीर्ति, माला, ममता, वंदना, रितु, अलका, मुस्कान, श्वेता, मंजू और निर्मला सहित सम्पूर्ण जैन समाज उपस्थित रहा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here