ऑपरेशन एंटी वेनम के तहत स्मैक तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, अभियान रहेगा जारी
अलवर। जिले में अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन एंटी वेनम एवं ऑपरेशन विजय प्रहार के तहत अलवर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है।
थाना सदर के थानाधिकारी कार्तिकेय वर्मा (आईपीएस प्रोबेशनर) ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. प्रियंका के सुपरविजन में की गई।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दुलीचंद उर्फ राहुल (23) निवासी हुसैनपुर, टपूकड़ा को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 7.67 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक जगजीवन राम सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
थानाधिकारी कार्तिकेय वर्मा ने बताया कि अलवर पुलिस द्वारा अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी, जिससे जिले में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


