गबदूराम के घर के ऊपर से गुजर रही 11 केवी लाइन तीसरी बार टूटी, परिवार ने की शिफ्ट करने की मांग
मुंडावर। नगर पालिका क्षेत्र में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब गबदूराम के घर के ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन टूटकर सीधे उनके आंगन में गिर गई। गनीमत रही कि उस समय आंगन में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
परिवारजनों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है, बल्कि इससे पहले भी दो बार यही बिजली लाइन टूटकर गिर चुकी है। इसके बावजूद प्रशासन और मुंडावर के सहायक अभियंता द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
परिजनों का कहना है कि गर्मियों के मौसम में आंधी-तूफान के दौरान लाइन टूटने का खतरा और बढ़ जाता है। यदि समय रहते इसे ठीक नहीं कराया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, जिससे जान-माल का भारी नुकसान होने की आशंका है।
पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि लाइन को किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए, अंडरपास (भूमिगत) किया जाए या फिर लोहे के ऊंचे खंभे लगाकर इसे ऊपर उठाया जाए, ताकि भविष्य में किसी अनहोनी से बचा जा सके।
परिवारजनों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि गरीब आदमी की सुनने वाला कोई नहीं है और प्रशासन आंखें मूंदकर बैठा है। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि अगर समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


