More
    Homeराजस्थानअलवरथानागाजी में परशुराम सर्किल का बोर्ड स्थापित, समाज में उत्साह

    थानागाजी में परशुराम सर्किल का बोर्ड स्थापित, समाज में उत्साह

    तिराहे पर परशुराम सर्किल नामकरण के बाद बोर्ड स्थापना, समाज में खुशी की लहर

    अलवर। थानागाजी क्षेत्र के प्रतापगढ़-जयपुर-अलवर तिराहे पर परशुराम सेवा समिति के तत्वाधान में परशुराम सर्किल का बोर्ड विधिवत रूप से स्थापित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।

    परशुराम सेवा समिति द्वारा इस सर्किल के नामकरण और बोर्ड स्थापना के लिए लंबे समय से प्रशासनिक स्वीकृति हेतु प्रयास किए जा रहे थे। समिति के निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई, जिसके बाद संबंधित तिराहे पर बोर्ड लगाया गया।

    समिति पदाधिकारियों ने बताया कि यह पहल समाज की आस्था, संस्कृति और पहचान को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भगवान परशुराम जी के नाम पर सर्किल का नामकरण होने से क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक भावना को भी बल मिलेगा।

    इस अवसर पर परशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष जगदीश बोहरा, सचिव राजेश शर्मा, कोषाध्यक्ष शशिकांत शर्मा, तेजपाल मेहता, मुकेश भोपाला, चेतन बामनवास, विनोद पंचोली, महेश शर्मा, लल्लू राम शर्मा, राजेश कुलचानियाँ सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समिति के प्रयासों की सराहना की।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here