More
    Homeराजस्थानखैरथलखूनी विवाद में जमीन बनी जंग का मैदान: चाचा-ताऊ के परिवारों में...

    खूनी विवाद में जमीन बनी जंग का मैदान: चाचा-ताऊ के परिवारों में हिंसक भिड़ंत

    परिवारिक विवाद में खेत की जुताई पर बवाल, 6 घायल; पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया

    खैरथल। जिले के मुंडावर थाना क्षेत्र के गांधी नगर गांव में जमीन को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद रविवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। चाचा-ताऊ के परिवारों के बीच हुए इस विवाद में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, जिसमें करीब 6 लोग घायल हो गए।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक पक्ष खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया। विरोध के चलते दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गई।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडों के साथ कुल्हाड़ी जैसे धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया। इस हमले में करीब 6 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

    घायलों का आरोप है कि विरोधी पक्ष खेत पर कब्जा करने की नीयत से आया था और विरोध करने पर पूरे परिवार को निशाना बनाते हुए हमला किया गया।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 6 लोगों को हिरासत में लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

    घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग खेत में एक-दूसरे के पीछे दौड़ते हुए और हाथों में लाठी-डंडे लिए नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने इलाके में शांति बनाए रखने की अपील की है और मामले की गहन जांच जारी है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here