More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशकांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के भाई को पार्टी से निकाला

    कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के भाई को पार्टी से निकाला

    मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और मध्य प्रदेश के राधोगढ़ से पूर्व विधायक और पांच बार के सांसद रहे लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। विधायक लक्ष्मण सिंह कांग्रेस से बाहर हो गए हैं। लक्ष्मण सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लिया फैसला

    पार्टी ने लक्ष्मण सिंह के राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और उमर अब्दुल्ला पर किए गए बयानों को गलत माना है। इसके मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ये फैसला लिया है। पार्टी ने कहा लक्ष्मण सिंह की अपमानजनक टिप्पणियों ने सारी हदें पार कर दी हैं। 

    क्या था लक्ष्मण सिंह का बयान?

    लक्ष्मण सिंह ने 25 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले के बाद रॉबर्ट वाड्रा और राहुल गांधी पर बयान दिया था।   उन्होंने रॉबर्ट वाड्रा के नमाज वाले बयान पर टिप्पणी की थी। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा था, मुसलमानों को सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने देते इसलिए आतंकवादियों ने हमला किया। इसके जवाब में लक्ष्मण सिंह ने कहा था, ये बचपना हम लोग कब तक झेलेंगे। राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा नादान हैं, राहुल गांधी सोच  समझकर बात करें, वो नेता प्रतिपक्ष हैं।

    उमर अब्दुल्ला पर लगाया था आरोप

     साथ ही उन्होंने उमर अब्दुल्ला को आतंकवादियों से मिले होने का भी आरोप लगाया था। लक्ष्मण सिंह ने ये भी कहा था, हमारे नेताओं को थोड़ा सोच-समझकर बोलना चाहिए।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here