More
    Homeराजस्थानभीलवाड़ाभक्ति का महासंगम: भीलवाड़ा में धूमधाम से सम्पन्न हुआ 18वां पाटोत्सव

    भक्ति का महासंगम: भीलवाड़ा में धूमधाम से सम्पन्न हुआ 18वां पाटोत्सव

    पाटोत्सव में उमड़ा भक्ति, श्रद्धा का सैलाब, भजनों और महाआरती से गूंजा बाबा धाम

    भीलवाड़ा। श्री बाबा धाम में विशेष अठारवां (18वां) पाटोत्सव बड़े ही भव्य और श्रद्धामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन श्री बाबा धाम के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के सानिध्य में किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया। मंदिर परिसर को आकर्षक लाइटिंग, झंडियों, चुनर और फूलों से विशेष रूप से सजाया गया, जिसने पूरे वातावरण को दिव्यता से भर दिया।

    धार्मिक अनुष्ठानों से शुरू हुआ पाटोत्सव

    पाटोत्सव के अवसर पर प्रातः 9:15 बजे से आचार्य शिवप्रकाश जोशी, पं. योगेन्द्र शर्मा, पं. गोविन्द गौतम सहित अन्य पंडितों द्वारा हवन, पूजन और अभिषेक किया गया। अभिषेक के पश्चात मंदिर के तीनों शिखरों पर विधिवत ध्वजा चढ़ाई गई, जिसके बाद दोपहर 12:15 बजे भव्य महाआरती का आयोजन हुआ।

    माताजी को लगाया मावे के केक का भोग

    पाटोत्सव के उपलक्ष्य में माताजी को शुद्ध मावे का केक अर्पित किया गया। इस दौरान महंत काठिया बाबा, हरिशेवा से मायाराम जी, बाबूगिरी जी सहित कई धर्मप्रेमियों और श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई। माँ और बाबा के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा और माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

    भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    महाआरती से पूर्व माताजी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजनों की मधुर प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा पांडाल भक्ति रस में सराबोर हो गया। जयकारों और भजनों से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।

    हजारों भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

    पाटोत्सव के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।

    बड़ी संख्या में गणमान्य लोग रहे मौजूद

    इस भव्य आयोजन में पं. आशुतोष जी, अशोक व्यास, कालू लाल गुर्जर, अशोक कोठारी, राकेश पाठक, संगम ग्रुप के एस.एन. मोदानी, बीएसएल ग्रुप से प्रवीण जैन, मधु जाजू, मंजू पोखरना, डॉ. अपूर्वा शास्त्री सहित अनेक समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here