More
    Homeराजस्थानखैरथलभिवाड़ी में गैस पाइपलाइन लीक से आग, श्रमिक 30% झुलसा

    भिवाड़ी में गैस पाइपलाइन लीक से आग, श्रमिक 30% झुलसा

    नयागांव क्षेत्र में पाइपलाइन लीक से बड़ा हादसा, गंभीर हालत में अलवर रेफर

    भिवाड़ी। थाना क्षेत्र में गैस पाइपलाइन लीकेज के कारण एक बड़ा हादसा सामने आया है, जिसमें एक श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना नयागांव इलाके की है, जहां किराए के कमरे में रह रहे एक मजदूर के साथ यह दुर्घटना हुई।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार वशिष्ठ (उम्र 40 वर्ष), जो भिवाड़ी की एक कंपनी में कार्यरत है, अपने कमरे पर खाना बना रहा था। इसी दौरान अचानक गैस पाइपलाइन में लीकेज हो गया और देखते ही देखते आग भड़क उठी। आग की चपेट में आने से वशिष्ठ गंभीर रूप से झुलस गया।

    गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तुरंत भिवाड़ी के अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे अलवर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    घायल के भाई दूधनाथ के अनुसार वशिष्ठ करीब 30 प्रतिशत तक झुलस चुका है और फिलहाल उसका उपचार जारी है।

    क्षेत्र में दहशत, सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

    इस हादसे के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गैस पाइपलाइन की नियमित जांच और सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here