समिति की बैठक में अंबेडकर जयंती कार्यक्रम तय, बाइक रैली और सांस्कृतिक आयोजन होंगे आकर्षण
किशनगढ़ बास। अंबेडकर भवन भूर पहाड़ी पर बी आर अम्बेडकर जन कल्याण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक समिति अध्यक्ष छुट्टन लाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें आगामी अम्बेडकर जयंती को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया।
जयंती कार्यक्रम को लेकर बैठक में निर्णय
बैठक में 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। इस अवसर पर विशाल बाइक रैली, आकर्षक झांकियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जादूगर शो एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम की सफलता के लिए समिति द्वारा अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं, ताकि आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाया जा सके।
जयंती आयोजन में कई सदस्य रहे मौजूद
समिति के प्रदीप सगवैया ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें गोरा सिंह, धीर सिंह, विजय सिंह, जयराम चौहान, सुखीराम, ताराचंद बाबूजी, किशन चंद, सतवीर, श्रीचंद, प्रदीप, हेतराम सरपंच, कमल सिंह, हरद्वारी, देवी सिंह, सुरेंद्र, तरुण, राहुल और जगदीश सहित अनेक सदस्य शामिल हुए।
जयंती को लेकर उत्साह का माहौल
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने बी आर अम्बेडकर की जयंती को सामाजिक एकता और जागरूकता के रूप में मनाने का संकल्प लिया।
आयोजकों का कहना है कि इस बार का आयोजन पहले से अधिक भव्य और आकर्षक होगा, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


