शहर में शिक्षा सत्र के पहले दिन बच्चों में दिखा उत्साह, नई कक्षाओं में पहुंचे विद्यार्थी
अलवर। नए शिक्षा सत्र की शुरुआत आज से हो गई। सुबह होते ही बच्चों ने अपने बैग उठाए और स्कूल की ओर रुख किया। नए सत्र के पहले दिन विद्यार्थियों में नई कक्षा में जाने का उत्साह साफ देखने को मिला।
सुबह बच्चों और अभिभावकों ने अलसाई नींद से उठकर स्कूल के लिए तैयारी की। बच्चे समय से पहले ही तैयार होकर स्कूल जाने के लिए उत्साहित नजर आए। जैसे ही स्कूल की घंटी बजी, सभी विद्यार्थी अपनी-अपनी कक्षाओं में पहुंच गए और नए सत्र की पढ़ाई की शुरुआत की।
जिन बच्चों को स्कूल बस से जाना था, वे निर्धारित स्टॉप पर पहुंचे, जबकि अन्य बच्चे अपने अभिभावकों के साथ स्कूल पहुंचे।
शिक्षा सत्र में बच्चों के बीच मेल-मिलाप का माहौल
पहले दिन स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के बीच मिलने-मिलाने का दौर भी चला। लंबे अवकाश के बाद अपने दोस्तों से मिलकर बच्चे काफी खुश नजर आए।
शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें नई कक्षा की रूपरेखा और पढ़ाई के बारे में जानकारी दी।
शिक्षा सत्र में कुछ बच्चों के चेहरे पर मायूसी
जहां एक ओर अधिकांश बच्चे नई कक्षा में जाने को लेकर उत्साहित दिखे, वहीं कुछ बच्चे ऐसे भी थे जो इस बार परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो सके। ऐसे विद्यार्थी बुझे मन से अपनी पुरानी कक्षाओं में ही पहुंचे।
फिर भी स्कूलों में कुल मिलाकर उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


