More
    Homeदेशपश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम डॉ. मोहन, बोले- ममता अब दीदी...

    पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम डॉ. मोहन, बोले- ममता अब दीदी नहीं, ‘अप्पी’ हो गई हैं

    * बांकुरा जिले में सीएम डॉ. यादव ने जनता को किया संबोधित
    * भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मांगा वोट
    * पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशियों की कोई जगह नहीं
    * प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को आगे बढ़ते देख रही दुनिया
    * ममता दीदी के राज में हिंदु लगातार हो रहे अपमानित

    भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में चुनावी माहौल को गर्माते हुए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जोरदार प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम जनता से भाजपा को वोट देने की अपील करते हुए राज्य की मौजूदा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

    ऐतिहासिक धरती से किया चुनावी शंखनाद

    सीएम यादव ने अपने संबोधन में कहा कि बांकुरा की धरती महान विभूतियों जैसे सुभाष चंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद और रवींद्रनाथ टैगोर की कर्मभूमि रही है। उन्होंने कहा कि आज यहां से चुनावी शंखनाद हो रहा है और जनता बदलाव के लिए तैयार है।

    ममता सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

    सीएम यादव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके शासन में आम जनता परेशान है और राज्य से पलायन बढ़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि यह चुनाव सामान्य नहीं बल्कि “धर्म युद्ध” जैसा है, जहां जनता अपनी आन-बान-शान के लिए खड़ी है।

    भाजपा की जीत का जताया भरोसा

    मुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता में लाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र पर काम हो रहा है।

    उन्होंने यह भी कहा कि आज देश में गरीबों के लिए पक्का मकान, राशन और विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है, जिससे करोड़ों लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।

    कानून व्यवस्था और घोटालों पर उठाए सवाल

    सीएम यादव ने ममता सरकार पर कई घोटालों के आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षक भर्ती घोटाला, मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितताएं सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों का हिसाब चुकता करने का समय आ गया है।

    कार्यकर्ताओं में जोश, जनता से अपील

    मीडिया से बातचीत में सीएम यादव ने कहा कि बांकुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव सबसे बड़ा अवसर होता है, जहां जनता अपने मताधिकार के जरिए बदलाव ला सकती है।

    उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर प्रचार करने और भाजपा को विजयी बनाने का आह्वान किया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here