More
    HomeमनोरंजनKBC में जीता दो साल का घी, लेकिन अब तक इंतजार कर...

    KBC में जीता दो साल का घी, लेकिन अब तक इंतजार कर रहे सैफ अली खान

    बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान अपनी पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर के साथ हाल ही में कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का हिस्सा बने। वहां उन्होंने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़ी काफी सारी चीजें शेयर की।

    इस दौरान सैफ अली खान ने बातों ही बातों में यह भी बताया कि उन्हें केबीसी में जीता हुआ दो साल का घी और उनका चेक अभी तक नहीं मिला है। यह सुनने के बाद करीना कपूर ने भी शानदार रिएक्शन दिया।

    क्या है पूरा मामला?

    दरअसल, कपिल शर्मा ने सैफ अली खान का इंस्टाग्राम अकाउंट खोला और अभिनेता की पोस्ट पर आए फनी कमेंट्स को पढ़ने लगे। इसी दौरान किसी यूजर ने लिखा कि सैफ ने दो साल का घी जीतने की खुशी में इंस्टाग्राम जॉइन किया। फिर अभिनेता ने सभी को सच्चाई बताई।

    सैफ अली खान ने कहा, 'मैं एक बात क्लियर करना चाहूंगा कि मुझे घी तो मिला नहीं अभी तक।' उनकी यह बात सुनकर कपिल और वहां मौजूद दर्शक हंसने लगे। इसके बाद सैफ ने कहा, 'मेरा चेक भी अभी तक नहीं आया है।' यह सुनकर उनकी पत्नी करीना कपूर और अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह भी हंसने लगीं।

    केबीसी में जीता था सैफ ने यह इनाम

    बता दें कि सैफ सितंबर के आखिर में अक्षय कुमार के साथ 'कौन बनेगा करोड़पति' में पहुंचे थे। दोनों अभिनेता प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म 'हैवान' का प्रमोशन करने आए थे। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने बताया था कि 10वें सवाल का सही जवाब देने पर उन्हें दो साल तक घी की सप्लाई मिलेगी।

    घी का इनाम सुनकर सैफ का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। अमिताभ बच्चन ने जब इनाम की घोषणा की, तो सैफ हैरान होकर बोले, 'वाह, क्या?' इस पर अक्षय कुमार अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे। फिर जब अमिताभ ने दोबारा इनाम के बारे में बताया, तो सैफ ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'बस, मैं इसी वजह से यहां आया था।'

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here