More
    Homeराज्ययूपीशूटर आशु का एनकाउंटर: तीन गोलियों ने सीना चीर दिया, मौके पर...

    शूटर आशु का एनकाउंटर: तीन गोलियों ने सीना चीर दिया, मौके पर मौत

    मुरादाबाद|मुरादाबाद के सिविल लाइंस इलाके में बुधवार की रात मुठभेड़ के दौरान उधम सिंह गैंग के शार्प शूटर आशु उर्फ मोंटी को सीने में पुलिस की तीन गोलियां लगी थीं। तीनों गोलियां हार्ट और फेफड़ों को चीरते हुए बाहर निकल गई थीं। बृहस्पतिवार की दोपहर दो डॉक्टरों के पैनल द्वारा किए गए पोस्टमार्टम से इसकी पुष्टि हुई है।सिविल लाइंस के रामगंगा विहार स्थित शुभम ग्रीन विला निवासी अरशू ढल की कांठ रोड पर प्रेम नगर में वजीरचंद एक्सपोर्ट फर्म है। उन्होंने सिविल लाइंस थाने में 15 मार्च को शातिर बदमाश आशु और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।जिसमें उन्होंने बताया कि 12 मार्च की रात करीब आठ बजे उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से मिस कॉल आई थी। इसके एक मिनट बाद व्हाट्सएप पर दोबारा कॉल आई। निर्यातक ने कॉल रिसीव की। फोन करने वाले ने अपना नाम आशु बताया और धमकी देते हुए पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी।रकम नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दी थी। दो दिन बाद उनकी फर्म पर भी बाइक सवारों ने फायरिंग की थी। एसएसपी ने आशु की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के मीरापुर निवासी आशु उर्फ मोंटी अपने साथी के साथ बुधवार को रंगदारी की रकम वसूलने पहुंचा था। इसकी जानकारी मिलने पर मेरठ एसटीएफ और मुरादाबाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी।बुधवार की रात करीब दस बजे सिविल लाइंस क्षेत्र में पोस्टमार्टम हाउस के पास इस्लाम नगर रोड पर पुलिस ने आशु और उसके साथी को घेर लिया था। इसी बीच दोनों और से फायरिंग शुरू हो गई। कार सवार आशु उर्फ मोंटी को सीने में तीन गोलियां लगीं जबकि इसका साथी मौके से भाग गया था।पुलिस आशु को जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। इसकी जानकारी मिलने पर आशु के भाई अनु और नीशू पड़ोसियों के साथ मुरादाबाद पहुंच गए। इसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे शव का पोस्टमार्टम कराया।दो डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इस दौरान डिजिटल फोटो ग्राफी और वीडियो ग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि आशु को सीने में तीन गोलियां लगी थीं। तीनों गोलियां हार्ट और फेफड़ों को चीरते हुए पीठ से बाहर निकल गई थीं। अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी मृत्यु हो गई थी। सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने जिले की सीमा तक आशु के शव को पहुंचाया और इसके बाद हापुड़ के हाफिजपुर थाने की पुलिस को सूचना दे दी गई है।एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि आशु उधम सिंह गैंग का शार्प शूटर था। उसके खिलाफ 36 मुकदमे दर्ज थी। उसके साथी की तलाश में पुलिस और एसटीएफ की टीम लगी है।

    आठ माह पहले की थी रायबरेली की युवती से शादी, गाजियाबाद में रहता था

    मुरादाबाद। मुठभेड़ में ढेर होने की जानकारी मिलने पर आशु के भाई मुरादाबाद पहुंचे और पोस्टमार्टम हाउस पर उन्होंने बताया कि तीन भाइयों में आशु सबसे छोटा था। उसने आठ महीने पहले रायबरेली की युवती से शादी की थी और गाजियाबाद में रहता था। उसने किसी से रंगदारी मांगी थी या नहीं। उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है।

    निर्यातक की सुरक्षा बढ़ाई

    मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी के ढेर होने के बाद पुलिस ने निर्यातक और उनकी फर्म की सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस टीम बीच बीच में उनकी फर्म गश्त कर रही और आने जाने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। उधर, पुलिस और एसटीएफ आशू उर्फ मोंटी के साथी की तलाश में जुटी है।वजीरचंद्र फर्म के मालिक अरशू ढल से फोन पर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इसके बाद उनकी फर्म पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग थी। वारदात के बाद से निर्यातक ने गेट की सुरक्ष बढ़ा दी थी बुधवार की रात एक बदमाश के मुठभेड़ में ढेर होने और दूसरे बदमाश के भाग जाने के बाद पुलिस ने निर्यातक और उनकी फर्म की सुरक्षा बढ़ा दी है। उधम सिंह गैंग के शार्प शूटर रहे बदमाश आशू उर्फ मोंटी चड्ढा के साथी की तलाश की जा रही है।

    आरोपी से पुलिस ने यह सामान किया बरामद

    मुरादाबाद के सिविल लाइंस पुलिस ने स्विफ्ट कार, 32 बार की पिस्टल, 32 बोर का रिवाल्वर, 12 बोर की बंदूक, भारी मात्रा में खोखा और कारतूस बरामद किए हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here