अलवर में प्रोफेसर को अचानक दिल का दौरा, अस्पताल पहुंचने से पहले ही गई जान
अलवर। शहर में शुक्रवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई, जहां कॉलेज के प्रोफेसर अग्नि देव आर्य की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। घटना दाउदपुर क्षेत्र की है, जहां वे अपने परिवार के साथ निवास कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार, प्रोफेसर अग्नि देव आर्य बाबू शोभाराम कॉलेज में पॉलिटिकल साइंस विषय के प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे। सुबह अचानक घर पर ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा। परिजन रामप्रसाद के अनुसार, घटना इतनी अचानक हुई कि करीब 5 मिनट के भीतर ही उनकी हालत गंभीर हो गई और उन्होंने दम तोड़ दिया।
अलवर में हार्ट अटैक के बाद परिजन तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, नहीं बच सकी जान
परिजन उन्हें तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस अचानक हुई घटना से परिवार में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
अलवर में प्रोफेसर की मौत के बाद पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही एनईबी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अलवर जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है।
प्रोफेसर की अचानक मौत से कॉलेज स्टाफ और छात्रों में भी शोक की लहर है। हर कोई इस घटना से स्तब्ध है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


