भगत सिंह सर्किल से शाम 4:15 बजे रवाना होगी 14वीं पदयात्रा, धोलागढ़ माता के दरबार में ड्रोन से पुष्पवर्षा और पांच डीजे रहेंगे विशेष आकर्षण
लक्ष्मणगढ़। बहतूकला स्थित मां धोलागढ़ देवी मंदिर तक 14वीं निशुल्क पदयात्रा 19 अक्टूबर को निकाली जाएगी। मां दुर्गा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित यह पदयात्रा शाम 4:15 बजे लक्ष्मणगढ़ के भगत सिंह सर्किल से रवाना होगी। यात्रा में श्रद्धालु जयकारों, ध्वजा पूजन, भजन-कीर्तन और माता रानी के जयघोष के साथ शामिल होंगे।
12 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करेंगे श्रद्धालु
मां दुर्गा सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि लक्ष्मणगढ़ से बहतूकला गांव स्थित धोलागढ़ देवी मंदिर की दूरी करीब 12 किलोमीटर है। श्रद्धालु पैदल चलते हुए भजन-कीर्तन के साथ मंदिर पहुंचेंगे। पदयात्रा की शुरुआत ध्वजा पूजन और माता रानी के जयकारों के साथ होगी।
भोजन प्रसादी और वापसी के लिए बस निशुल्क
समिति की ओर से पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए मंदिर पहुंचने पर भोजन प्रसादी की निशुल्क व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही वापसी के लिए विशेष वातानुकूलित बस की सुविधा भी बिना शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी न हो।
ड्रोन से पुष्पवर्षा और पांच डीजे रहेंगे आकर्षण
पदयात्रा के दौरान माता रानी का भव्य दरबार सजाया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, आरती के समय विशेष ड्रोन के माध्यम से पुष्पवर्षा की जाएगी। पदयात्रा की रवानगी के दौरान पांच डीजे भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


