अलवर में कल्याणक पर्वों के तहत पाश्र्वनाथ सहित कई तीर्थंकरों के आयोजन होंगे
अलवर। वर्ष 2026 का चौथा माह अप्रैल धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व लेकर आया है। इस माह में जैन धर्म के कई तीर्थंकरों के कल्याणक महोत्सव मनाए जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
जैन पत्रकार महासंघ अलवर के जिला संयोजक हरीश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 अप्रैल को 23वें तीर्थंकर भगवान पाश्र्वनाथ का गर्भ कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा।
विभिन्न तिथियों पर मनाए जाएंगे प्रमुख कल्याणक
उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल को 20वें तीर्थंकर भगवान मुनिसुव्रतनाथ का ज्ञान कल्याणक तथा 12 अप्रैल को उनका जन्म-तप कल्याणक मनाया जाएगा। इसी क्रम में 15 अप्रैल को 15वें तीर्थंकर भगवान धर्मनाथ का गर्भ कल्याणक, 16 अप्रैल को 21वें तीर्थंकर भगवान नमिनाथ का मोक्ष कल्याणक मनाया जाएगा।
18 अप्रैल को 17वें तीर्थंकर भगवान कुन्थुनाथ का जन्म-तप एवं मोक्ष कल्याणक मनाया जाएगा। वहीं 22 अप्रैल को चौथे तीर्थंकर भगवान अभिनन्दन नाथ का गर्भ व मोक्ष कल्याणक आयोजित होगा।
इसके अलावा 25 अप्रैल को पांचवें तीर्थंकर भगवान सुमतिनाथ का तप कल्याणक और 26 अप्रैल को 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का ज्ञान कल्याणक मनाया जाएगा।
संयोजक ने बताया कि इससे पूर्व 1 अप्रैल को छठे तीर्थंकर भगवान पद्मप्रभ का ज्ञान कल्याणक मनाया जा चुका है।
अप्रैल माह में लगातार होने वाले इन धार्मिक आयोजनों से जैन समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होगा और श्रद्धालु बड़ी संख्या में इन कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

