यातायात व्यवस्था की तैयारी: दुपहिया-चारपहिया पार्किंग से जाम से मिलेगी राहत
किशनगढ़ बास। के उपखंड एवं न्यायिक कार्यालय परिसर में लगने वाले प्राइवेट दुपहिया वाहनों के जमावड़े से जल्द ही राहत मिलने की संभावना है। यह खबर अधिकारियों, कर्मचारियों, स्टांप वेंडरों, टाइपिस्ट और वकीलों के लिए राहत भरी है, जो लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे थे।
जानकारी के अनुसार, नगर पालिका किशनगढ़ बास द्वारा अधिकारियों के निर्देश पर उपखंड एवं न्यायिक परिसर के बाहर पार्किंग व्यवस्था के लिए प्राइवेट एजेंसी के नाम टेंडर जारी किया गया है। जल्द ही वर्क ऑर्डर जारी किए जाएंगे।
परिसर के बाहर व्यवस्था: सड़क किनारे विकसित होगी पार्किंग
प्रस्तावित योजना के तहत यह पार्किंग मुख्य सड़क से पुलिस थाना किशनगढ़ बास तक दीवार के साथ विकसित की जाएगी। इसमें उपखंड कार्यालय के मुख्य द्वार से एक तरफ दुपहिया और दूसरी तरफ चारपहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।
यातायात पर फोकस: स्कूल और बाजार को ध्यान में रखी योजना
यह मार्ग उपखंड कार्यालय परिसर, पुलिस थाना और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को जोड़ता है, साथ ही मुख्य बाजार से भी कनेक्टेड है। ऐसे में दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है और स्कूली बच्चों का आना-जाना भी होता है।
अतिक्रमण पर कार्रवाई: पुलिस-पालिका का संयुक्त अभियान
यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए सड़क पर पार्किंग पर रोक लगाई जाएगी और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई के निर्देश पुलिस को दिए गए हैं। साथ ही सड़क किनारे लगी चाय की थड़ियों और नालों के ऊपर बने अस्थायी ढांचों को हटाने के लिए नगर पालिका किशनगढ़ बास और पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जाएगा।
इस पहल से न केवल यातायात व्यवस्था सुधरेगी, बल्कि स्कूली बच्चों और आम लोगों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


