More
    Homeराज्यछत्तीसगढ़जशपुर के पूर्व विधायक Jageshwar Ram Bhagat का निधन, CM साय ने...

    जशपुर के पूर्व विधायक Jageshwar Ram Bhagat का निधन, CM साय ने जताया शोक

    जशपुर|छत्तीसगढ़ के राजनीतिक जगत के लिए एक दुखद खबर सामने आई है. जशपुर के वरिष्ठ आदिवासी नेता और पूर्व बीजेपी विधायक जागेश्वर राम भगत का निधन हो गया है. 77 वर्ष की उम्र में उन्होंने जिला अस्पताल जशपुर में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली. बताया जा रहा है कि, उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उपचार के दौरान उनका निधन हो गया|

    जागेश्वर राम भगत ने समाज सेवा में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

    जागेश्वर राम भगत जनप्रतिनिधि होने के साथ समाज सेवा में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। वे वनवासी कल्याण आश्रम सरहुल समिति के अध्यक्ष के रूप में लंबे समय से आदिवासी समाज के उत्थान के लिए कार्यरत थे. उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है और लोग उन्हें एक सरल, मिलनसार और समर्पित नेता के रूप में याद कर रहे हैं|

    सीएम साय ने जताया शोक

    पूर्व विधायक के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया में अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. जागेश्वर राम भगत के निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है. स्थानीय लोगों और समर्थकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि, उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा|

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here