More
    Homeराजस्थानखैरथलखैरथल में परशुराम सेना ने नियुक्त किया अध्यक्ष, राधेश्याम शर्मा को मिली...

    खैरथल में परशुराम सेना ने नियुक्त किया अध्यक्ष, राधेश्याम शर्मा को मिली जिम्मेदारी

    शहर स्तर पर संगठन को मजबूत करने का लक्ष्य, अध्यक्ष बनने पर समाज में खुशी की लहर

    खैरथल। परशुराम सेना द्वारा संगठनात्मक विस्तार के तहत नई नियुक्ति की गई है। परशुराम सेना जिला खैरथल-तिजारा ने राधेश्याम शर्मा को खैरथल शहर का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है।

    राधेश्याम शर्मा, जो कि वार्ड संख्या 14 पुरानी मंडी दांतला खैरथल निवासी हैं, की यह नियुक्ति परशुराम सेना के जिला अध्यक्ष संदीप मिश्रा द्वारा की गई है। नियुक्ति के बाद संगठन में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

    नवनियुक्त अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा ने कहा कि वे समाज के सभी सकारात्मक कार्यों को पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और समाज के हित में कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

    इस नियुक्ति पर विभिन्न विप्र संगठनों एवं स्थानीय प्रबुद्ध जनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए राधेश्याम शर्मा को बधाई दी है। क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here