मतदाता सूची पर सवाल: सूची में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस ने प्रशासन को घेरा
MSN News अलवर। नगर निगम की 24 मार्च 2026 को जारी प्रारूप मतदाता सूची को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी, अलवर के अध्यक्ष प्रकाश गंगावत ने सूची में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी को आपत्ति पत्र सौंपा है।
गंगावत ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई वार्डों में मृत व्यक्तियों के नाम अब भी मतदाता सूची में दर्ज पाए गए हैं। वहीं कुछ स्थानों पर एक ही व्यक्ति का नाम कई बार शामिल होने की बात भी सामने आई है, जिससे सूची की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
इसके अलावा, वार्ड सीमा से बाहर रहने वाले लोगों के नाम सूची में जोड़े जाने और स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने में भी लापरवाही सामने आई है। इन त्रुटियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी आपत्ति दर्ज कराते हुए सूची को पूरी तरह त्रुटिपूर्ण बताया है।
प्रकाश गंगावत ने कहा कि इस तरह की गड़बड़ियां निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मतदाता सूची का तत्काल सत्यापन कर सभी गलत नामों को हटाया जाए और वास्तविक मतदाताओं को ही सूची में शामिल किया जाए।
फिलहाल इस मुद्दे पर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन मामले ने नगर निगम चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


