मुंडावर में ट्रैप ऑपरेशन: ACB ने रिश्वतखोरी पर कसा शिकंजा, अधिकारी पकड़ा गया
मुंडावर। क्षेत्र के सिहाली खूर्द गांव में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक एग्रीकल्चर सुपरवाइजर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, ACB टीम ने आरोपी रामस्वरूप को 1,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले ही सत्यापन के दौरान 4,500 रुपये की रिश्वत ले चुका था।
यह कार्रवाई अनिल कयाल के सुपरविजन में की गई, जबकि परमेश्वर लाल के नेतृत्व में टीम ने पूरे ट्रैप ऑपरेशन को अंजाम दिया।
ACB की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


