More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशएमपी में मौसम का डबल अटैक: कहीं आंधी-बारिश तो कहीं तेज गर्मी...

    एमपी में मौसम का डबल अटैक: कहीं आंधी-बारिश तो कहीं तेज गर्मी का कहर

    MP Weather Today: मध्य प्रदेश के ऊपरी हिस्सों में तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय होने के कारण एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है. इसके प्रभाव से प्रदेश के कई इलाकों में आंधी और बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है. मंगलवार को ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग में मौसम खराब रहा, जहां तेज हवाओं और बारिश ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित की. मौसम विभाग, भोपाल ने बुधवार को दतिया, निवाड़ी, छतरपुर और टीकमगढ़ जिलों में ओलावृष्टि की संभावना जताई है.

    अगले 24 घंटे का अलर्ट
    इसके अलावा ग्वालियर, भिंड, मुरैना, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर सहित 18 जिलों में अगले 24 घंटों के भीतर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इससे पहले मंगलवार को भी कई जिलों में मौसम का असर देखने को मिला, जहां कहीं तेज आंधी चली तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई.

    मंगलवार को कहां-कहां बारिश
    शिवपुरी, दतिया, धार, पीथमपुर और झाबुआ में मंगलवार को तेज बारिश दर्ज की गई, जबकि रतलाम में धूल भरी हवाओं ने लोगों को परेशान किया. मौसम विभाग के अनुसार 8 अप्रैल को दतिया, निवाड़ी, छतरपुर और टीकमगढ़ में आंधी-बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं, जबकि कई अन्य जिलों में सामान्य बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है.

    पूर्वी जिलों में भी असर
    प्रदेश के पूर्वी हिस्सों जैसे सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट में भी बारिश का अनुमान लगाया गया है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 11 अप्रैल को उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा, जिसका असर मध्य प्रदेश के मौसम पर भी पड़ सकता है.

    गर्मी भी‍ दिखा रही अपने तेवर
    प्रदेश में आंधी-बारिश के बीच ही गर्मी भी अपने तेवर दिखाती नजर आ रही है. मंडला में पारा 37.5 डिग्री रहा, जबकि नरसिंहपुर-उमरिया भी गर्म रहे. वहीं बाकी शहरों की बात करें तो मंडला में 37.5 डिग्री, नरसिंहपुर में 37.0 डिग्री, उमरिया में 36.8 डिग्री, खरगोन में 36.6 डिग्री, खजुराहो (छतरपुर) में 36.4 डिग्री, सीधी में 36.2 डिग्री, खंडवा में 36.1 डिग्री, मलाजखंड (बालाघाट) में 36.0 डिग्री तापमान रहा.

    वहीं टीकमगढ़ में 36.0 डिग्री, रीवा में 36.0 डिग्री, सतना में 35.9 डिग्री, नर्मदापुरम में 35.6 डिग्री, दमोह में 35.5 डिग्री, रायसेन में 35.2 डिग्री, रतलाम में 35.2 डिग्री, सिवनी में 35.0 डिग्री, गुना में 35.0 डिग्री, दतिया में 35.0 डिग्री, धार में 34.5 डिग्री, शाजापुर में 34.1 डिग्री, छिंदवाड़ा में 34.0 डिग्री, बैतूल 33.8 डिग्री, श्‍योपुर में 33.6 डिग्री, सागर में 33.0 डिग्री, नौगांव (छतरपुर) में 29.5 डिग्री और पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 28.6 डिग्री तापमान रहा.

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here