More
    Homeराजस्थानजयपुरदौसा में रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

    दौसा में रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

    भ्रष्टाचार मामले में एसीबी ट्रैप, परिवहन निगम अधिकारी रिश्वत लेते पकड़ा गया

    दौसा। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के एक अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

    एसीबी की इस कार्रवाई में आरोपी विश्राम मीणा, जो दौसा आगार में मुख्य प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे, को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता के अनुसार, एसीबी हेल्पलाइन नंबर 1064 पर परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी।

    शिकायत में बताया गया कि परिवादी बीमारी के चलते 18 दिसंबर 2025 से अवकाश पर था और 19 जनवरी 2026 को ड्यूटी जॉइन करने के बाद उसने मेडिकल से जुड़े सभी दस्तावेज कार्यालय में जमा करा दिए थे।

    इसके बावजूद जब उसने 25 मार्च 2026 को अपने मेडिकल अवकाश को पास कराने के लिए मुख्य प्रबंधक विश्राम मीणा से संपर्क किया, तो उन्होंने 20,000 रुपये की रिश्वत की मांग की।

    एसीबी चौकी अलवर प्रथम द्वारा 2 अप्रैल और 7 अप्रैल 2026 को शिकायत का सत्यापन किया गया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद उप महानिरीक्षक पुलिस अनिल कयाल के सुपरविजन में और एसीबी चौकी प्रभारी शब्बीर खान (उप अधीक्षक पुलिस) के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई।

    कार्रवाई के दौरान आरोपी को परिवादी से 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

    एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here