सिंगल यूज प्लास्टिक अभियान में कार्रवाई तेज, नगर निगम ने भारी मात्रा में जब्त किया माल
अलवर। शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। अलवर नगर निगम की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की है।
नगर निगम की अतिक्रमण शाखा द्वारा की गई इस कार्रवाई में स्वर्ग रोड स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी से 15 कट्टे पॉलीथिन बरामद कर निगम कार्यालय पहुंचाया गया।
टीम ने घंटाघर क्षेत्र के पास एक गली में भी छापा मारकर करीब 15 कट्टे प्लास्टिक जब्त किए। इस दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक के अवैध भंडारण का खुलासा हुआ।
नगर निगम की इस सख्त कार्रवाई के बाद अवैध रूप से पॉलीथिन का भंडारण और कारोबार करने वाले व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम ने आमजन और व्यापारियों से अपील की है कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग बंद करें और वैकल्पिक साधनों को अपनाएं।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


