More
    Homeराजस्थानखैरथलखैरथल में ओरिएंटेशन कार्यक्रम, इंटर्नशिप को लेकर विद्यार्थियों की तैयारी

    खैरथल में ओरिएंटेशन कार्यक्रम, इंटर्नशिप को लेकर विद्यार्थियों की तैयारी

    महाविद्यालय ओरिएंटेशन कार्यक्रम में इंटर्नशिप जानकारी, छात्रों के लिए अनिवार्य सहभागिता

    खैरथल। राजकीय महाविद्यालय खैरथल में इंटर्नशिप कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन आयोजित किया जाएगा। प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने बताया कि नई शिक्षा नीति 2020 और राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार बीए तृतीय वर्ष के सभी विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप अनिवार्य की गई है।

    महाविद्यालय में 9 अप्रैल को प्रातः 10 बजे बीए तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप से पूर्व ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें उन्हें विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

    महाविद्यालय द्वारा विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से विद्यार्थियों को 21 दिन (तीन सप्ताह) की इंटर्नशिप करवाई जा रही है। पहले बैच की इंटर्नशिप निर्वाणवन फाउंडेशन के सहयोग से कराई जा रही है।

    इंटर्नशिप शोध समिति के प्रभारी डॉ. महेश गोठवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में भाग लेना अनिवार्य है। यदि विद्यार्थी इसमें शामिल नहीं होते हैं, तो वे छठे सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह सकते हैं।

    नोडल अधिकारी डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि यह पहल युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने और उनमें उद्यमिता विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

    उन्होंने सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं से अपील की कि वे आगे आकर विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के अधिक अवसर उपलब्ध कराएं, ताकि नई शिक्षा नीति को प्रभावी रूप से लागू किया जा सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here