More
    Homeराजस्थानजयपुरराजस्थान में विकास पर सियासत, जूली का भाजपा पर बड़ा हमला

    राजस्थान में विकास पर सियासत, जूली का भाजपा पर बड़ा हमला

    रिफाइनरी और मेट्रो विकास पर सियासत, जूली ने भाजपा पर लगाए आरोप

    जयपुर। राजस्थान की राजनीति में विकास कार्यों को लेकर सियासत तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए रिफाइनरी और मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

    जूली ने कहा कि पचपदरा रिफाइनरी परियोजना कांग्रेस सरकार के विजन की ऐतिहासिक उपलब्धि है, जिसे भाजपा ने राजनीतिक कारणों से लंबे समय तक अटकाए रखा। उन्होंने कहा कि 2013 में कांग्रेस सरकार ने करीब 37,230 करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना की शुरुआत की थी, लेकिन भाजपा सरकार ने इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया।

    उन्होंने आरोप लगाया कि देरी के चलते अब इस परियोजना की लागत बढ़कर लगभग 80,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जिसका अतिरिक्त भार प्रदेश की जनता को उठाना पड़ रहा है।

    जूली ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने राजनीतिक स्वार्थ के चलते प्रदेश के विकास को “अटकाया, लटकाया और भटकाया” है। उन्होंने भाजपा से जनता से माफी मांगने की मांग की।

    जूली ने कहा कि दिसंबर 2018 से 2023 के बीच कांग्रेस सरकार ने रिफाइनरी कार्य को तेज गति से आगे बढ़ाया और बजट आवंटन सुनिश्चित कर परियोजना को धरातल पर उतारा।

    उन्होंने कहा कि अब जब परियोजना पूर्णता के करीब है, तो भाजपा श्रेय लेने की कोशिश कर रही है, जबकि असल काम कांग्रेस सरकार ने किया है।

    जूली ने जयपुर मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जयपुर में मेट्रो का विचार और उसे जमीन पर उतारने का काम कांग्रेस सरकार ने किया था, लेकिन भाजपा ने सत्ता में आने के बाद इसमें बाधाएं उत्पन्न कीं।

    उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने मेट्रो प्रोजेक्ट को भी राजनीति का अखाड़ा बना दिया और विकास कार्यों को प्रभावित किया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here