More
    Homeराज्यपंजाबPatiala-Moga के 15 स्कूलों को धमकी भरा ईमेल, पुलिस अलर्ट

    Patiala-Moga के 15 स्कूलों को धमकी भरा ईमेल, पुलिस अलर्ट

    पंजाब। पटियाला के 12 स्कूलों को गुरुवार सुबह मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट मोड में आ गई और टीमों को संबंधित स्कूलों के लिए रवाना किया। बच्चों को घर भेज कर स्कूलों को खाली करवा लिया गया है और स्कूलों की चेकिंग की जा रही है।  जिन स्कूलों को धमकी मिली है, उनमें पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के परिवार के यादविंदरा पब्लिक स्कूल के अलावा अपोलो पब्लिक स्कूल, केवी पटियाला और माउंट लिटरला स्कूल शामिल हैं। डीएसपी सतनाम सिंह ने बताया कि मेल की जांच की जा रही है।

    मोगा के तीन निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

    मोगा के तीन निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार मोगा के नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, एसएफसी स्कूल वेस्ट प्वाइंट स्कूल को धमकी भरी ईमेल प्राप्त हुई, जिसमें स्कूलों को दोपहर 1.10 मिनट पर स्कूल को बम से उड़ाने की बात कही गई। रायणा ई-टेक्नो स्कूल की प्रिंसिपल नीना सिंह ने बताया कि स्कूल में सुबह 8.20 बजे असेंबली के बाद जब हमने ऑफिस आकर मेल चेके की तो धमकी भरा ईमेल देख स्कूल मैनेजमेंट और जिला प्रशासन को सूचित किया गया। साथ ही स्कूल के करीब 330 बच्चों को घर भेज दिया गया। पुलिस प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बम निरोधक टीमों को मौके पर भेज कर स्कूल परिसर और आसपास के इलाकों की बारीकी से जांच की और स्कूल को सेफ घोषित किया। उन्होंने बताया कि मोगा में तीन स्कूल को एक ही ईमेल से मैसेज आया है। ईमेल में यह भी लिखा गया था कि बम के जरिए स्कूल को उड़ाया जाएगा और इसमें खालिस्तान से जुड़ा संदर्भ भी दिया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here