More
    Homeराज्यपंजाबनशे के खिलाफ मुहिम पर उठे गंभीर सवाल, CCTV फुटेज ने खोली...

    नशे के खिलाफ मुहिम पर उठे गंभीर सवाल, CCTV फुटेज ने खोली पुलिस की पोल

    जालंधर। के कस्बा शाहकोट थाने में नाै अप्रैल को केस नंबर-90 दर्ज किया गया था। जिस पर अब विवाद खड़ा हो गया है। पुलिस और एक्साइज टीम ने दावा किया था कि गांव दौलतपुर ढड्डा निवासी अकरम के घर रेड कर 35 लीटर लाहन बरामद की गई। लेकिन अब सामने आई सीसीटीवी फुटेज पुलिस की कहानी पर गंभीर सवाल उठा रही है।

    फुटेज में दिखाई देता है कि एक सिल्वर रंग की इकोस्पोर्ट गाड़ी से पुलिसकर्मी खुद नीला ड्रम उतारकर घर के अंदर ले जा रहे हैं। ड्रम खाली नहीं था, क्योंकि उसे दो लोग मिलकर उठा रहे थे। कुल 7 पुलिसकर्मी 4 वर्दी में और 3 सादे कपड़ों में कैमरे में कैद हुए। महज 13 मिनट के भीतर कार्रवाई दिखाकर ड्रम को सील कर वापस गाड़ी में रख लिया गया। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस समय रेड हुई, उस वक्त आरोपी अकरम घर पर मौजूद नहीं था।

    दर्ज केस में उल्लेख है कि एक्साइज स्टाफ के एएसआई की सूचना पर टीम ने तूड़ी वाले कमरे से 35 लीटर लाहन बरामद की और आबकारी एक्ट की धारा-61 के तहत केस दर्ज किया। वहीं, गांव वालों का कहना है कि अकरम एक मजदूर और सियासी कार्यकर्ता है, जिस पर पहले भी दो मामले दर्ज हैं। मामला तूल पकड़ने के बाद डीआईजी नवीन सिंगला ने कहा है कि यदि जांच में आरोप सही पाए गए तो संबंधित पुलिस टीम पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और एसएसपी से रिपोर्ट तलब की जाएगी।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here