More
    Homeराज्यछत्तीसगढ़अरुण साव का ममता सरकार पर हमला, बोले- घुसपैठियों को मिल रहा...

    अरुण साव का ममता सरकार पर हमला, बोले- घुसपैठियों को मिल रहा संरक्षण

    रायपुर|पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल अब अपने चरम पर पहुंच चुका है. इस बीच छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व में चल रही सरकार पर निशाना साधा है. डिप्टी सीएम ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जब से ममता बनर्जी की सरकार बनी है, उसी समय से बेटियों की सुरक्षा नहीं है, आम जनता परेशान है और विकास के मामलों में पश्चिम बंगाल कोसों दूर चला गया है. अरुण साव ने आगे कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं भी वहां की जनता तक नहीं पहुंच रही हैं|

    डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की जनता के बजाय घुसपैठियों के साथ खड़ी होती हैं. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की असंवैधानिक सरकार खत्म होने वाली है और पश्चिम बंगाल में कमल खिलने वाला है|

    बंगाल में जनता बदलाव का मन बना चुकी है

    पश्चिम बंगाल में अप्रैल की 23 और 29 तारीख को मतदान होना है, जबकि 5 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे. लेकिन बंगाल की सियासत की गूंज अब छत्तीसगढ़ तक सुनाई देने लगी है, जहां बीजेपी लगातार ममता बनर्जी सरकार पर हमलावर है. पार्टी का दावा है कि इस बार बंगाल की जनता बदलाव का मन बना चुकी है और चुनावी हवा पूरी तरह बदल गई है|

    पहले भी अरुण साव ने ममता सरकार पर किया तीखा प्रहार

    इससे पहले भी डिप्टी सीएम अरुण साव ने ममता सरकार पर तीखा प्रहार किया था. उन्होंने कहा कि बीजेपी का हर कार्यकर्ता पूरे जोश और क्षमता के साथ चुनावी मैदान में उतरा है. साव ने आरोप लगाया कि बंगाल में जनता मौजूदा सरकार की नीतियों से परेशान है और वहां कानून-व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है|

    उन्होंने आगे कहा कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा बन चुका है और युवाओं के भविष्य के साथ भी अन्याय हो रहा है. ऐसे हालात में जनता अब बदलाव चाहती है और यही वजह है कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी के पक्ष में माहौल बनता नजर आ रहा है|

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here