More
    Homeराजस्थानअलवरकठूमर के श्रीरामपुरा विद्यालय में वाटर कूलर भेंट, पुण्यतिथि पर सेवा की...

    कठूमर के श्रीरामपुरा विद्यालय में वाटर कूलर भेंट, पुण्यतिथि पर सेवा की मिसाल

    सामाजिक पहल के तहत वाटर कूलर भेंट से विद्यार्थियों को मिली सुविधा, भामाशाहों की सराहना

    कठूमर। उपखंड क्षेत्र के सेडू का नंगला गांव (श्रीरामपुरा) में स्वर्गीय उमदाराम पटेल, स्वर्गीय रामसिंह एवं रामप्रसाद की पुण्यतिथि पर उनके सुपौत्रों द्वारा एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई। इस अवसर पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय श्रीरामपुरा में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए वाटर कूलर भेंट किया गया।

    वाटर कूलर का उद्घाटन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम एवं ग्राम पंचायत प्रशासक हरवीर चौधरी के कर कमलों द्वारा विधिवत रूप से किया गया।

    यह वाटर कूलर श्रीचन्द्र प्रकाश मीना, बलराम मीना एवं उपेन्द्र मीना द्वारा भेंट किया गया, जिससे अब विद्यालय के विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

    इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से संस्था प्रधान कपूर चन्द, फूलसिंह, धर्मवीर कोली, पूजा बाई, शैतान एवं सुश्री सलोनी कुमावत ने आगंतुक भामाशाहों एवं ग्रामवासियों का साफा बांधकर स्वागत किया।

    कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक होते हैं और शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।

    कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे और सभी ने इस पहल को सराहा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here