More
    Homeराजस्थानअलवरखेड़ली में किसान पथ निर्माण को मंजूरी, सड़क से बढ़ेगी किसानों की...

    खेड़ली में किसान पथ निर्माण को मंजूरी, सड़क से बढ़ेगी किसानों की सुविधा

    विकास के तहत किसान पथ निर्माण के लिए स्वीकृति, विधायक की अनुशंसा से मिली राहत

    कठूमर। उपखंड के खेड़ली क्षेत्र में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण विकास कार्य को स्वीकृति मिली है। रमेश खींची की अनुशंसा पर कृषि विपणन विभाग जयपुर द्वारा कृषि उपज मंडी समिति खेड़ली क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडी समिति खेड़ली द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के आधार पर “किसान पथ” के निर्माण कार्य को मंजूरी दी गई है। यह सड़क बाड़ला-नांगली (टोडा) रोड से ग्राम चौकुटी, खेड़ली तक बनाई जाएगी, जिसकी कुल लंबाई 1.47 किलोमीटर निर्धारित की गई है।

    इस निर्माण कार्य के लिए 74.98 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। सड़क का निर्माण सार्वजनिक निर्माण विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाएगा और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए नियमित निरीक्षण भी सुनिश्चित किया जाएगा।

    मंडी समिति के सचिव एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्माण कार्य की निगरानी करें और इसे समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराएं।

    इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुंचाने में बड़ी सुविधा मिलेगी, जिससे परिवहन आसान होगा और समय की बचत होगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में आवागमन और विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

    स्थानीय किसानों और ग्रामीणों ने इस निर्णय पर खुशी जताते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया है और इसे क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here