प्रेरणा के संदेश के साथ ज्योतिबा फूले जयंती पर मंत्री ने शिक्षा और समानता पर दिया जोर
अलवर। शहर में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। शहर के ज्योतिबा फूले सर्किल पर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर संजय शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन व्यक्त किए। उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि महात्मा फूले का जीवन समाज सुधार और शिक्षा के प्रसार के लिए समर्पित रहा। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं और पिछड़े वर्गों को शिक्षा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
उन्होंने कहा कि फूले जी का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त कर सभी वर्गों को समान अवसर प्रदान करना था। शिक्षा को उन्होंने सबसे बड़ा हथियार बताया, जिसके माध्यम से समाज को जागरूक और सशक्त बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने महात्मा फूले के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान पूरे वातावरण में सम्मान, एकता और जागरूकता की भावना देखने को मिली।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


