More
    Homeराजस्थानजयपुरदिल्ली में “रन फॉर अंबेडकर” में शामिल हुए टीकाराम जूली

    दिल्ली में “रन फॉर अंबेडकर” में शामिल हुए टीकाराम जूली

    संविधान के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश, रन फॉर अंबेडकर से युवाओं में जागरूकता का आयोजन

    जयपुर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान “रन फॉर अंबेडकर, संविधान के लिए दौड़” कार्यक्रम में भाग लिया। यह आयोजन संविधान निर्माता बी. आर. अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया।

    इस मैराथन का शुभारंभ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों ने भाग लेकर संविधान के मूल्यों के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

    यह आयोजन कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं में संविधान, समानता, समता और न्याय के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से बाबा साहेब के सिद्धांतों और उनके द्वारा दिए गए अधिकारों को याद करते हुए समाज को एकजुट करने का संदेश दिया गया।

    नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि यह केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि स्वतंत्रता, समानता, समता, न्याय और अधिकारों के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे संविधान के मूल्यों को समझें और उन्हें अपने जीवन में अपनाएं।

    कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ दौड़ में भाग लिया और “रन फॉर अंबेडकर, संविधान के लिए दौड़” के संदेश को आगे बढ़ाया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here