More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में प्रवेश द्वार निर्माण की पहल, वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने...

    अलवर में प्रवेश द्वार निर्माण की पहल, वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने किया निरीक्षण

    सांस्कृतिक थीम पर बनेंगे प्रवेश द्वार, शहर को मिलेगा नया आकर्षक स्वरूप

    अलवर। शहर की सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक पहचान को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से शहर के चारों प्रमुख मार्गों पर भव्य प्रवेश द्वार बनाए जाने की योजना को लेकर वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने सोमवार को चिन्हित स्थलों का निरीक्षण किया।

    राज्यमंत्री ने नगर निगम और नगर विकास न्यास के अधिकारियों के साथ बहरोड़ रोड, तिजारा रोड, रामगढ़ रोड और ढाई पैड़ी क्षेत्रों का दौरा कर प्रस्तावित स्थानों का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    विशेष थीम पर होंगे प्रवेश द्वार

    संजय शर्मा ने कहा कि अलवर आने वाले पर्यटकों और आगंतुकों को शहर की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान का अनुभव हो, इसके लिए प्रवेश द्वारों का निर्माण विशेष थीम पर किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि इन द्वारों को कटी घाटी की तर्ज पर आकर्षक और भव्य बनाया जाए।

    “राजस्थान का सिंहद्वार” पहचान को मिलेगा बल

    राज्यमंत्री ने कहा कि अलवर जिले की पहचान “राजस्थान के सिंहद्वार” के रूप में रही है, ऐसे में इन प्रवेश द्वारों का निर्माण पर्यटन को बढ़ावा देने और शहर के सौंदर्यीकरण में अहम भूमिका निभाएगा।

    स्थानीय कला और गुणवत्ता पर जोर

    उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में स्थानीय कला और स्थापत्य शैली को प्राथमिकता दी जाए तथा गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए।

    सौंदर्यीकरण और सुविधाओं पर भी फोकस

    राज्यमंत्री ने प्रवेश द्वारों के आसपास हरियाली, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही, ऐसे साइनेज लगाने की बात कही जिससे शहर में प्रवेश करने वाले लोगों को प्रमुख स्थानों की जानकारी आसानी से मिल सके।

    इस दौरान नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका, नगर विकास न्यास के अधिशासी अभियंता अशोक मदान सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here