विशेष स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, विशेष योग्यजनों के लिए बेहतर सुविधाओं के निर्देश
अलवर। स्कीम नंबर 2 स्थित “चाइल्ड टाइम विशेष स्कूल” का सोमवार को जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि विशेष योग्यजन बच्चों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।
डॉ. शुक्ला ने निर्देश दिए कि स्कूल को निर्धारित पैरामीटर के अनुरूप संचालित किया जाए और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि इस संस्थान में बच्चों को एक बेहतर और अनुकूल वातावरण मिलेगा, जिससे उनके सर्वांगीण विकास में मदद मिलेगी।
जिला कलक्टर ने कहा कि जिला प्रशासन विशेष योग्यजनों के कल्याण के लिए कार्यरत संस्थाओं को हर संभव सहयोग प्रदान करेगा, ताकि ऐसे बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं मिल सकें।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्कूल में उपस्थित बच्चों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर सीडीईओ महेश गुप्ता, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक लक्ष्मण सिंह, बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक रविकांत, एपीसी समसा धर्मराज सहित शुचि गुप्ता, अवनी लांबा, डॉ. चारू गर्ग, डॉ. दिलीप सेठी, डॉ. एस.सी. मित्तल, डॉ. नंदिनी और विनीत चौहान उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


