More
    Homeराज्यछत्तीसगढ़वेदांता प्लांट हादसा: अनिल अग्रवाल का भावुक संदेश, बोले—हर सच सामने लाएंगे

    वेदांता प्लांट हादसा: अनिल अग्रवाल का भावुक संदेश, बोले—हर सच सामने लाएंगे

    सक्ती | छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. मंगलवार को एक बॉयलर ब्लास्ट में 20 मजदूरों की जान चली गईं. इस दुखद घड़ी में वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल खुद सामने आए हैं और उन्होंने पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है.उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर करते हुए वेदांता पावर प्लांट में हुए दर्दनाक हादसे  में प्रभावित परिवारों को अपना परिवार बताया है. उन्होंने कहा कि हादसे से प्रभावित हर व्यक्ति उनके परिवार जैसा है और मामले की पूरी जांच कराई जाएगी.

    ‘आपके आंसू मेरे हैं…’ हादसे पर भावुक हुए अनिल अग्रवाल

    इस हादसे पर वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर दुख जताते हुए लिखा, “छत्तीसगढ़ के सिंघीतराई प्लांट में हुए दुखद हादसे से गहरा दुख हुआ है. इस हादसे से प्रभावित हर व्यक्ति मेरा परिवार है. आपके आंसू मेरे हैं, आपका दर्द मेरा है. हमारा पूरा सहयोग, हर तरह से आपके साथ है.”

    ‘जांच में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे’

    पावर प्लांट हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने केवल दुख ही नहीं जताया, बल्कि यह भरोसा भी दिलाया कि इस हादसे की जड़ तक जाया जाएगा. अपने बयान में उन्होंने साफ कहा कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पूरी जांच कराई जा रही है.

    अब तक 20 मजदूरों की मौत

    बता दें कि मंगलवार दोपहर को सिंगीतराई गांव में स्थित वेदांता लिमिटेड के पावर प्लांट की एक बॉयलर ट्यूब में अचानक जोरदार धमाका हुआ. धमाका इतना भयंकर था कि चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल अन्य मजदूरों ने अस्पताल ले जाते समय या इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. इस दर्दनाक हादसे में अब तक 20 लोगों की जान जा चुकी है, और 30 ज्यादा लोग घायल हैं.

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here