सम्मान समारोह में अलवर में पुजारियों ने भ्रूण हत्या रोकने का लिया संकल्प
अलवर। गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति, अलवर द्वारा स्कीम नंबर-1 आर्य नगर स्थित राम वाटिका पार्क में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्थान पुजारी महासंघ के सदस्यों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में गर्भस्थ शिशु संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल जी ने की। इस दौरान डॉ. योगेंद्र शर्मा, सुभाष जी सिंगल (गोटे वाला), अमित शर्मा (केमिस्ट), महेंद्र गोयल, आचार्य राजेंद्र शर्मा एवं श्रीमती सुनीता मित्तल सहित कई गणमान्य अतिथियों का समिति के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा द्वारा दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. योगेंद्र शर्मा ने अपने संबोधन में गर्भपात से महिलाओं पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित पुजारियों से अपील की कि वे समाज में जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
सुभाष जी सिंगल और अन्य वक्ताओं ने पुजारियों से अपने धार्मिक कार्यों के माध्यम से गर्भस्थ शिशु संरक्षण का संदेश फैलाने का आग्रह किया। सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्था के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार शर्मा ने कानूनी पहलुओं पर अपने विचार रखे।
पंडित अनिल कुमार शर्मा एवं अन्य वक्ताओं ने भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीति को रोकने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने का संकल्प लिया। आचार्य राजेंद्र शर्मा ने कहा कि वे अपने दैनिक पूजा-पाठ में भी इस संदेश को शामिल करेंगे।
कार्यक्रम में बताया गया कि स्वामी राम सुखदेव जी महाराज के मार्गदर्शन में यह अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य भ्रूण हत्या को रोकना और समाज में जागरूकता लाना है।
समारोह में राजस्थान पुजारी महासंघ के कई सदस्य शामिल हुए, जिनका सम्मान किया गया। अंत में समिति के जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के कार्यों में सहयोग की अपील की।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


